पवन सिंह ने फिर दिया बीजेपी को धोखा? बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

Pawan Singh : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने अपने भोजपुरी समाज को स्पष्ट किया है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई पार्टी नहीं ज्वाइन की थी और न ही उनका इरादा चुनाव लड़ने का है। उन्होंने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है।

‘मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं…’

पवन सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरी समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा है विवाद

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद ही विराम लगा दिया है। बीते दिनों बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों के बाद ऐसी खबरें गर्म थीं कि पवन सिंह इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

इधर, पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उनका यह निजी और कानूनी टकराव पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन वर्तमान में यह मामला इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि उनकी पत्नी ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

‘विरोध किया तो उन्हें टॉर्चर किया जाता था…’

ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वह बच्चे के लिए तरस रही थीं, तब पवन सिंह ने उन्हें गर्भपात की दवा खिलाई। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें टॉर्चर किया गया। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने एक बार नींद की गोलियां खा ली थीं, जिसे उनके भाई अस्पताल ले गए। ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति खुद 15 साल से एक पार्टी से जुड़े होने के बावजूद टिकट नहीं पा सका, वह उन्हें क्या टिकट दिलवाएगा।

यह भी पढ़े : Bihar Election : क्या चिराग पासवान मान गए? मांझी कहां फंसा रहें पेंच? दिल्ली में हो रहा भाजपा नेताओं का जुटान…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें