पटना : AIIMS के डॉक्टरों की हड़ताल! ओपीडी-इमरजेंसी ठप, MLA चेतन आनंद के खिलाफ FIR की मांग

पटना : बिहार के पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं। डॉक्टरों ने शिवहर के विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी और गार्डों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अनुसार, 30 जुलाई की रात करीब 11 बजे ट्रॉमा सेंटर में यह घटना हुई। डॉक्टरों का आरोप है कि बाहुबली आनंद मोहन और सांसद लवली आनंद के विधायक बेटे चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके गार्ड जबरन अस्पताल में घुस आए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और ड्यूटी पर मौजूद एक रेजिडेंट डॉक्टर को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

डॉक्टरों की मांग और विधायक का आरोप

डॉक्टरों ने विधायक चेतन आनंद और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे इमरजेंसी सेवाएँ भी बंद कर देंगे। डॉक्टरों ने एम्स प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है।

दूसरी ओर, विधायक चेतन आनंद ने फुलवारी थाने में एम्स के स्टाफ पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़े : Bareilly Murder : हाईवे पर लूट की घटना निकली झूठी! पार्लर वाली प्रेमिका के कहने पर करवाई थी पत्नी की हत्या

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल