हर घर तिरंगा अभियान में पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नवयुग कन्या महाविद्यालय के बी.एड. विभाग में तिरंगा थीम पर एक पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने पुरस्कार प्रदान किये।


पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। देश. प्रेम की भावना को छात्राओं ने अपने हुनर के द्वारा वॉल हैंगिंग, पेन स्टैंड, पेपर क्राफ्ट,फ्लॉवर्स आदि रचनाओं के द्वारा बहुत शानदार तरीके से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ.गीताली रस्तोगी एवं अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉ. अंजुला कुमारी ने निकिता सिंह बी.ए. प्रथम सेमेस्टर,प्रथम पुरस्कार, दीक्षा वर्मा बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर द्वितीय पुरस्कार,रागिनी कनौजिया .बी.एड.तृतीय सेमेस्टर तृतीयपुरस्कार, नैंसी बाजपेई बी.एड. तृतीय सेमेस्टर सांत्वना पुरस्कार,हिमानी चौहान,बी.एड.तृतीय सेमेस्टर सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया।

ये भी पढ़ें: झाँसी : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सघन चेकिंग अभियान, 52 चालान काटे गए

झाँसी : पुलिस ने निकाली “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें