पानीपत : तांत्रिक ने महिला को जंगल में बंधक बनाकर 10 दिनों तक किया दुष्कर्म

पानीपत, हरियाणा। अंधविश्वास में फंसी महिला को एक तांत्रिक दस दिनों तक असम के जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे अक्सर शरीर में दर्द रहता था। अपने बच्चे के कष्ट को दूर करने के लिए वह एक तांत्रिक के संपर्क में आई। तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके बेटे पर किसी का साया है, जिसे वह अपनी तंत्र-विद्या से ठीक कर देगा।

तांत्रिक ने महिला को यमुना नदी के किनारे बुलाया जहाँ उसे कुछ ‘प्रसाद’ दिया गया। तीन दिन बाद उससे फिर संपर्क किया गया। चार जनवरी को आरोपी ने महिला के गांव में ही एक ऑटो भेजा ताकि उसे लाया जा सके। रास्ते में तांत्रिक ने महिला को खाना दिया, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। खाना खाते ही महिला बेसुध हो गई। जब महिला को होश आया, तो अपने आप को असम के घने जंगलों में बने कमरे में पाया।

महिला ने बताया कि उसे 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा, इस दौरान तांत्रिक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। वह जंगलों में उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। असम के बाद आरोपी उसे गोरखपुर ले गया, जहाँ से वह पुलिस की पकड़ा में आया।

परिजनों ने बताया कि गायब होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की और कड़ी मेहनत के बाद उसे शुक्रवार को बरामद कर पानीपत लाकर महिला का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया। पानीपत पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : प्रेम प्रसंग के शक में देवर ने सगी भाभी और दोस्त की हत्या कर दी, बचाने आई बहन को भी किया घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें