पैन पैन पैन…! पायलट के ये तीन शब्द बोलते ही मुंबई में फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 191 यात्री लेकर दिल्ली से गोवा जा रहा था विमान

दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 में तकनीकी समस्या के कारण मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 191 यात्री सवार थे। पायलट ने खराबी का संकेत देते हुए ‘पैन पैन पैन’ का आपातकालीन संदेश भेजा, जो खतरे की स्थिति को दर्शाता है। इंडिगो ने इस तकनीकी खराबी की पुष्टि की है, लेकिन इंजन फेल होने की बात नहीं कही है।

यह उड़ान दिल्ली से गोवा के लिए थी, और सामान्यत: निर्धारित लैंडिंग समय रात 9:42 बजे था। हालांकि, पायलट ने लगभग 9:25 बजे ही संकट का संकेत दे दिया। ‘पैन पैन पैन’ संदेश भेजने के बाद, विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से रात 9:52 बजे उतारा गया।

विमान में कुल 191 यात्री सवार थे। इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। इंडिगो एयरलाइन ने इस तकनीकी खराबी की पुष्टि की है, लेकिन कहा है कि इंजन फेल होने जैसी कोई बात नहीं है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें