Pakistan Flood : बाढ़ से अब तक 299 की मौत, सैकड़ों लोग हुए बेघर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कई हिस्से इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, 26 जून से अब तक बाढ़ के कारण 299 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 140 बच्चे शामिल हैं। इस आपदा में 700 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

तबाही का मंजर

पाकिस्तानी अख़बार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 1,676 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इनमें से 562 घर पूरी तरह से ढह गए, जबकि 1,114 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, 400 से अधिक पशुओं की भी मौत हो चुकी है।

राहत और बचाव कार्य

NDMA ने अब तक 223 बचाव अभियान चलाए हैं, जिनमें 2,880 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 13,400 से अधिक राहत सामग्री वितरित की गई है, जिसमें 2,000 टेंट, 958 कंबल, 569 रजाइयाँ, 613 गद्दे और 1,100 से ज्यादा खाद्य पैकेट शामिल हैं।

खतरा अभी टला नहीं

देश के कई क्षेत्रों में अभी भी बाढ़ का असर बना हुआ है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आगाह किया है कि 4 से 6 अगस्त के बीच देश के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़े – प्रयागराज : पार्षद राकेश जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी, नैनी पुलिस से की शिकायत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल