सिंहस्थ 2028 सुरक्षा के लिए 5,000 से अधिक होमगार्ड भर्ती, स्थाई आवास योजना से आपदा प्रबंधन सुदृढ़

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 63वें होमगार्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में “निष्काम सेवा” का जो संदेश दिया है, होमगार्ड्स उसी भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘होम’ का अर्थ घर और ‘गार्ड’ का अर्थ प्रहरी है और आप साढ़े आठ करोड़ मध्यप्रदेशवासियों के सच्चे प्रहरी हैं। प्राकृतिक आपदा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण या कोई विपरीत परिस्थिति होमगार्ड हमेशा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। इसलिए होमगार्ड का जवान सीमा पर तैनात सैनिक की ही तरह महत्वपूर्ण है।

आजादी के बाद से लेकर अब तक होमगार्ड देश का एक मजबूत सुरक्षा कवच है। आगजनी, बाढ़, दुर्घटना या किसी भी संकट की घड़ी में जनता को सबसे पहले होमगार्ड की याद आती है। पिछले वर्ष 5,075 नागरिकों का जीवन बचाकर उन्होंने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है।

नागरिक सुरक्षा और SDRF मिलकर आपदा प्रबंधन में तीनधारी त्रिशूल की तरह कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा
“होमगार्ड की वर्दी केवल कपड़ा नहीं, यह राष्ट्रधर्म और जनता के विश्वास का प्रतीक है।”

उन्होंने सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बाबा महाकाल से उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। जवानों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च-पास्ट किया तथा बोरवेल रेस्क्यू और बिल्डिंग रेस्क्यू के लाइव डेमो प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ

‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ शुरू
कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट रेस्क्यू करने वाली 10 टीमों को प्रतिवर्ष 51,000 रुपये सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष इंदौर, शिवपुरी, गुना, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और उज्जैन की टीमों को सम्मानित किया गया।

बाध्यकाल Off समाप्त अनुकंपा राशि बढ़ाई
तीन वर्ष में मिलने वाला दो माह का बाध्यकाल Off समाप्त किया गया।
प्रतिवर्ष 360 रुपये मिलने वाली अनुकंपा सहायता राशि में वृद्धि की गई।

प्रमुख मंदिरों एवं महाकाल लोक की सुरक्षा के लिए नए पद
महाकाल क्षेत्र की सुरक्षा हेतु 488 पदों की स्वीकृति दी गई।
प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

होमगार्ड्स के लिए स्थाई आवास योजना
पीपीपी मॉडल और पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत
कार्यस्थल के निकट आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

सिंहस्थ–2028 के लिए 5,000 से अधिक नई भर्ती
आगामी सिंहस्थ मेले की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें