गांधी जयन्ती के अवसर पर मध्यस्था के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

भास्कर समाचार सेवा

सहारनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तगर्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी के निर्देशन में आज गांधी जयन्ती के अवसर पर मध्यस्था के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ए0डी0आर0 बिल्डिग सिविल कोर्ट सहारपुर में किया गया गया।
शिविर में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत महेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुमिता, सिविल जज (जू0डी0) हवाली श्रीमती सामाली मित्तल एवं कोर्ट मैनेजर संजीव शर्मा ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अपर जिला जज महेश कुमार ने बताया कि मध्यस्था महत्वपूर्ण एवं समाज को जोडनी वाली कडी है। उन्होने इस सम्बन्ध में अनेक उदाहरण दियें तथा बताया कि महात्मा गंाधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी मध्यस्था के पक्षधर थे। यह भी बताया कि मध्यस्था करने से दोनो पक्षो की जीत होती है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुमिता ने बताया कि ए0डी0आर0 बिल्डिग में प्रत्येक कार्यदिवस पर मध्यस्थगण द्वारा पक्षकारों के मध्य सुलह करवाने का प्रयास किया जाता है तथा मध्यस्थगणों ने काफी मामलों के प़क्षकारों के मध्य सुलह करवाई है। उन्होने बताया कि सभी लोग मध्यस्था का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे और यदि उनके समक्ष कोई विवाद आता है तो वह उसको मध्यस्था केन्द्र में भिजवाये।
सिविल जज (जू0डी0) हवाली श्रीमती सामाली मित्तल ने बताया कि मध्यस्थ एक कंठस्थ प्रक्रिया है। कानून में यह व्यवस्था दी गई है कि सबसे पहले मध्यस्था की कार्यवाही की जाये। मध्यस्था करने से समाज टूटने से बच जाता है।इस अवसर पर संजीव शर्मा, इन्द्रपाल सिंह चौहान, श्याम सिंह सैनी एवं पीएलवी विशेष गुरेजा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी राज कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में पीएलवी, अधिवक्तागण, पैनल लॉयर, कोर्ट एवं प्राधिकरण स्टाफ सहित काफी संख्या में व्यक्ति मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories