
- पुलिस महानिदेशक से मिले प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी
Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रयासों से संगठित अपराध पूरी तरह समाप्त हो गया है। बीते पाँच वर्षों में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई के कारण आमजन के मन में उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि और अधिक सकारात्मक हुई है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के 17 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता के दौरान यह उद्गार व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिंगल कमाण्ड के अन्तर्गत कार्य करने वाली देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक आरक्षियों की भर्ती की गयी है, जिनका प्रशिक्षण वर्तमान में चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण देना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कानून.व्यवस्था, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसी प्रमुख चुनौतियों का उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सफलता पूर्वक सामना किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। साइबर अपराध नियंत्रण, ऑपरेशन कन्विक्शन एवं नये अपराधिक कानूनो का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।
सनसनीखेज अपराधों पर डेली रिपोर्टिंग का मेकैनिज्म विकसित किया गया है जिसके माध्यम से घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर उन पर त्वरित कार्यवाई की जाती है। भ्रमण 17 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों में से गुजरात कैडर के 06, कर्नाटक के 03, मणिपुर के 03,केरल के 2,असम, आन्धप्रदेश एवं तेलंगाना के 1-1 अधिकारी सम्मलित थे।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने जहरीला पदार्थ खाया
Lakhimpur : सहकारी गन्ना विकास समिति अरनीखाना की अरबों की संपत्ति पर संकट