एक पत्नी के 15 पति! विदेश भेजने के नाम पर हुआ खेल, पुलिस ने दंपती के खिलाफ दर्ज किया मामला

Punjab : पंजाब के पटियाला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। यहां एक पत्नी के 15 पति होने का आरोप है। यह फर्जीवाड़ा इंग्लैंड भेजे जाने कोे लेकर किया गया। पत्नी द्वारा भेजी गई स्पांसरशिप दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एजेंटों ने धोखाधड़ी की गई।

पटियाला में एक ट्रैवल एजेंट दंपती पर 15 लोगों को गलत तरीके से विदेश भेजने का आरोप है। पत्नी द्वारा भेजी गई स्पांसरशिप का दुरुपयोग कर, एजेंटों ने यह धोखाधड़ी की। पीड़ित पति को यह मामला तब पता चला जब उसका वीजा रिफ्यूज हो गया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इंग्लैंड भेजने के लिए पत्नी द्वारा भेजी गई स्पांसरशिप दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए, आरोपितों ने 15 व्यक्तियों को पति बताकर गलत तरीके से विदेश भेजने का प्रयास किया। यह मामला शनिवार को भी गिरफ्तारी न होने के कारण सुर्खियों में रहा।

एएसआई निशान सिंह ने बताया कि एफआईआर की कॉपी के आधार पर आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। यह खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पति ने खुद इंग्लैंड जाने के लिए आवेदन किया और उनका वीजा रद्द हो गया। इसके बाद, पत्नी को इंग्लैंड में गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके बाद थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने ट्रैवल एजेंट दंपती, प्रशांत कपूर और रूबी कपूर, निवासी पर्थ, इमिग्रेशन, राजपुरा टाउन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े : India Russia Oil Trade : एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार नवारो ने मचाया बवाल! भारत की रूस से तेल खरीद पर शुरू हुई नई बहस

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें