अखिलेश यादव के फेसबुक पेज ब्लॉक होने पर अश्विनी वैष्णव बोले- ‘इसमें सरकार का कोई रोल नहीं’

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट शुक्रवार रात को 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर सपा ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। हालांकि, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की किसी भी भूमिका नहीं है।

भाजपा मंत्री का बयान

वैष्णव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “इस कार्रवाई में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। अखिलेश यादव के पेज को फेसबुक की नीति का उल्लंघन, विशेष रूप से अपमानजनक भाषा के कारण हटाया गया है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की गई है।

क्या हुआ था?

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट शुक्रवार रात को बंद कर दिया गया था। उनके 8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। समाजवादी पार्टी की आईटी टीम ने मेटा को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शनिवार को दिन में उनका अकाउंट बहाल कर दिया गया। मेटा ने यह कार्रवाई ‘हिंसक और अश्लील पोस्ट’ के कारण की थी।

सपा का आरोप

सपा नेताओं ने इस कार्रवाई पर सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “अखिलेश का वेरिफाइड अकाउंट बिना सरकारी दबाव के सस्पेंड नहीं हो सकता।”

यह भी पढ़े : Bihar Election : क्या चिराग पासवान मान गए? मांझी कहां फंसा रहें पेंच? दिल्ली में हो रहा भाजपा नेताओं का जुटान…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें