भारत विकास परिषद शाखा मीरजापुर के दायित्व ग्रहण समारोह में पदाधिकारीगण ने लिया शपथ

  • अध्यक्ष नीलू सिंह, सचिव अभिनव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल सहित 12 ने किया शपथग्रहण

मीरजापुर : भारत विकास परिषद शाखा मीरजापुर का दायित्व ग्रहण समारोह संयोजक सिटी क्लब सभागार में रविवार की देर शाम संपन्न हुआ।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सामूहिक वंदे मातरम गीत द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। निर्वाचित पदाधिकारीगण अध्यक्ष नीलू सिंह, सचिव अभिनव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल को शपथ ग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा द्वारा कराया गया। साथ ही 12 नए सदस्यों को प्रमोद राम दुबे, प्रांतीय महासचिव, द्वारा दायित्व ग्रहण कराया गया।

मुख्य अतिथि श्याम सुंदर केशरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण को बधाई दी और कहा कि भारत विकास परिषद सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जो कि सराहनीय है।

राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य प्रमोद राम त्रिपाठी ने भारत विकास परिषद के मूल उद्देश्य और कार्यों के बारे में बृहद रूप से जानकारी दी।
प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा ने परिषद के पाँच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से सभी के सहयोग से परिषद के कार्यों की जानकारी साझा की। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा ने भारत विकास परिषद का परिचय दिया और बताया कि भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य परिषद के मूल मंत्र हैं। भारत की राष्ट्रीय एकता, विश्व बंधुत्व, सर्वधर्म समभाव और मानवता हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और समाज के प्रति समरसता को बढ़ावा देते हैं।

मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत सुशील कुमार सिंह, प्रांतीय गतिविधि संयोजक (संपर्क) द्वारा कराया गया और भारत विकास परिषद के मूल उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अनिल तिवारी द्वारा पूर्व वर्ष के कार्यों की सचिव आख्या प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, श्रीगोपाल जोशी, गोपाल कृष्ण सविता, अनिल कुमार सिंह, जी. सी. चंद्रेश कुमार, नीतू यादव, रामकुमार केसरवानी, मोटा अग्रवाल, सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिवलाल गुप्ता, रोशन लाल कसेरा, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, बी. पी. शाही, रेनू भारतीय, साथ्या कुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, डॉक्टर सुरेश कुमार, कमिश्नरी वार के अध्यक्ष विमला शंकर दुबे, डॉक्टर गणेश प्रसाद अवस्थी, डॉक्टर अरविंद अवस्थी, इंजीनियर जवाहर सिंह, ऋषि शुक्ला, विष्णु सेठ, आशुतोष सोनी, चंद्रांशु गोयल, सोमेश्वर मिश्रा, माया मिश्रा, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, साधना सिंह, जगदीश सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, एडवोकेट स्वप्निल, धर्मराज सिंह, वेदराज सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलू सिंह ने की और आभार सचिव अभिनव अग्रवाल ने व्यक्त किया। संचालन विष्णु नारायण मालवीय ने किया।

ये भी पढ़ें: Sitapur : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें