
जम्मूवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात! जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शुक्रवार से एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर यात्री ई-बसों में मोबाइल से टिकट का भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
कैसे मिलेगा डिस्काउंट?
- बस में मौजूद पॉज मशीन या कंडक्टर की मशीन पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें।
- चलो ऐप (Chalo App) के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।
- छूट ऑटोमेटिक तरीके से लागू हो जाएगी।
ध्यान रखें: नकद भुगतान करने पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
महिलाओं के लिए पहले से है फ्री यात्रा सुविधा
जम्मू स्मार्ट सिटी की बसों में पहले से ही महिलाओं को यात्रा निशुल्क दी जा रही है। अब डिजिटल पेमेंट पर छूट की सुविधा ने आम यात्रियों के लिए सफर और किफायती बना दिया है।
95 ई-बसें कर रही हैं संचालन, 25,000 से अधिक यात्री कर रहे रोजाना सफर
- जम्मू संभाग में 95 ई-बसें वर्तमान में चल रही हैं।
- 5 बसें रिजर्व रखी गई हैं आपात जरूरतों के लिए।
- इन बसों में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद है, जिससे चलो ऐप के जरिए बस की लोकेशन और आने का समय पता किया जा सकता है।
- रोजाना करीब 25,000 यात्री इन ई-बसों में सफर कर रहे हैं।
भविष्य की योजना
इन बसों की शुरुआत 25 जनवरी 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई थी।
अब आने वाले समय में 100 और ई-बसें सड़कों पर दौड़ने वाली हैं, जिससे पर्यावरण के साथ-साथ जनता को भी फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े – कैसे एक अखबार की खबर ने बदल दी ईरान की तक़दीर? जानिए इस्लामिक क्रांति की शुरुआत