अब झमाझम बारिश में भीगने की करें तैयारी, भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी गुड न्यूज़

इस बार गर्मियां अपने सीजन से पहले ही पसीना छुड़ाने लगीं। 2022 का मार्च महीना इतना ज्यादा गर्म रहा कि 100 साल पहले भी मार्च में इतनी गर्मी नहीं पड़ी। इस बार लू भी समय से पहले चलनी शुरू हो गई। हालांकि, भीषण गर्मी की आहट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि, पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून से खूब मौसमी (जुलाई से सितंबर) बारिश होने की संभावना है। इस बार भी बारिश की स्थिति सामान्य रहेगी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून से खूब मौसमी बारिश की संभावना मालूम हो कि, इस साल देश के बहुत से हिस्सों में 14 अप्रैल को बरसात हुई। इस पर भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि, 14 अप्रैल बारिश की रिलीज का दिन था। अब 2022 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वर्षा करने के लिए पर्याप्त रहेंगे। इस साल मानसून लंबी अवधि के औसत (एलपीए) में रहेंगे, जिससे 96 से 104% बारिश होने का अंदाजा है। कुछ ऐसा ही आंकलन ‘स्काईमेट वेदर’ की मौसम पूर्वानुमान-2022 रिपोर्ट में भी किया गया है।

“स्काईमेट वेदर” के एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल मानसूनी बारिश की स्थिति सामान्‍य रहेगी। हालांकि, प्रचंड गर्मी के असर को देखते हुए कुछ लोगों को लगता है कि पिछले साल की तुलना में बारिश कम हो सकती है। “स्काईमेट वेदर” के एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, 4 महीनों जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर की औसत वर्षा 880.6 Mm की तुलना में 2022 में 98% बारिश की संभावना है (एरर मार्जिन +/-5%)।

इससे पहले, 21 फरवरी, 2022 को जारी अपने पहले के प्रारंभिक पूर्वानुमान में भी, स्काईमेट ने मानसून 2022 को ‘सामान्य’ होने का आंकलन किया था और अब भी उस पर यह कहते हुए कायम है कि, इस साल सामान्य वर्षा का प्रसार LPA का 96%-104% है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें