अब देखना है संगम के जल को लेकर यूपी का नया डेटा दिल्ली स्वीकार करती है या नहीं : अखिलेश यादव

  • भाजपा सरकार के लिए धर्म मुनाफा कमाने का धंधा हो गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार कुंभ में भी टकरा रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संगम के जल को लेकर आंकड़े अलग-अलग हैं। दोनों के डेटा टकरा रहे हैं। दिल्ली वालों के आंकड़े यूपी वाले नहीं स्वीकार कर रहे हैं। अब देखना है यूपी का नया डेटा दिल्ली स्वीकार करती है या नहीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार दिल्ली वालों के आंकड़ों को नहीं मान रही है। दिल्ली सरकार कह रही है कि संगम का पानी स्नान करने लायक नहीं है, तो मान कर चले कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों को सनातनी नहीं मानेंगे। क्या लखनऊ वाले कहेंगे कि दिल्ली वाले सनातनी नहीं है। मैं तो मांग करूंगा कि भाजपा के नेताओं के घर संगम का पानी टंकी भर कर पहुंचाया जाय। वे उसी संगम के पानी से खाना बनाएं, स्नान करें और पीते भी रहें। यह लोग खाना, बनाने, नहाने और पीने के लिए संगम का पानी स्वीकार करें।

उन्होंने कहा कि कुंभ की दुर्दशा सबने देखी। लोग जाम से जूझे। सड़कों पर रहें। इस सरकार ने कुंभ का राजनीतिकरण किया। साधु संत दुःखी है। धर्म का काम सेवा और आस्था का है। भाजपा सरकार के लिए धर्म मुनाफा कमाने का धंधा हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को बीओडी, सीओडी कुछ नहीं पता है। अगर पता होता तो वे सदन में जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वैसा नहीं करते।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के काम करने का जो तरीका है उसके कारण पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। पुलिस विभाग का ऐसा भ्रष्टाचार प्रदेश के लोगों ने कभी नहीं देखा होगा। प्रदेश में हर तरह का भ्रष्टाचार चरम पर है। आज यूपी महिला अपराध में नम्बर एक है। एससी-एसटी अपराध में सबसे आगे है। कस्टोडियल डेथ में सबसे ऊपर है। भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान के अनुच्छेद 21 की परवाह नहीं कर रही है। साइबर क्राइम में भी यूपी आगे है। थाने का भ्रष्टाचार तो सभी लोग देख रहे है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन