
लखनऊ डेस्क: मारुति सुजुकी की सेडान कार सियाज को लेकर खबरें आ रही हैं कि यह जल्द ही बंद हो सकती है। संभावना है कि अप्रैल के बाद यह कार सड़कों पर दिखाई न दे, लेकिन अगर आप अभी इसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका चाहते हैं, तो आपके पास एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा, आप होंडा सिटी और हुंडई वर्ना जैसी कारों को भी सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। तो, आखिर क्यों ये कारें इतनी सस्ती मिल रही हैं?
अगर आप मारुति सियाज, होंडा सिटी या हुंडई वर्ना जैसी कारें सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो आपको इन्हें कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) से खरीदना होगा। CSD में इन कारों की कीमत आम बाजार से काफी कम होती है, जिससे आप लाखों रुपए की बचत कर सकते हैं।
CSD में कार क्यों सस्ती मिलती है?
CSD को बल्क में कारों का ऑर्डर देने का अधिकार होता है, जिससे कार कंपनियां इन्हें सस्ते दामों पर उपलब्ध कराती हैं। इसके अलावा, CSD में 50 प्रतिशत GST की छूट भी मिलती है, यानी कारों पर 28 प्रतिशत GST की जगह सिर्फ 14 प्रतिशत GST ही चार्ज होता है। इस तरह से आप काफी पैसे बचा सकते हैं।
CSD से कौन कार खरीद सकता है?
CSD भारत सरकार के अधीन काम करता है और इसका मुख्य उद्देश्य सेना से जुड़े कर्मचारियों को सामान उपलब्ध कराना है। इसलिए, CSD से कार खरीदने के लिए आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को सेना में सेवा देनी जरूरी है। सेना में आपकी रैंक के आधार पर कार खरीदने की सीमा निर्धारित की जाती है। आर्मी कर्मियों को उनके जीवनकाल में 4 से 5 कारें CSD से खरीदने की अनुमति मिलती है, जिनकी कीमत टैक्स हटाकर 8 से 10 लाख रुपए तक होती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत अधिकतम 15 लाख रुपए हो सकती है। पहली कार खरीदने के लिए आपको अपनी सेवा के 5 साल पूरे होने चाहिए।
CSD से कार की कीमत क्या है?
अगर आप बाजार से मारुति सियाज खरीदने जाते हैं, तो इसके बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10.66 लाख रुपए होगी, जबकि CSD से इसकी कीमत 8.35 लाख रुपए है। इसी तरह, होंडा सिटी का बाजार मूल्य 13.65 लाख रुपए है, जबकि CSD में यह 11.83 लाख रुपए में मिलती है। वहीं, हुंडई वर्ना का बाजार मूल्य 12.97 लाख रुपए है, जबकि CSD कीमत 9.70 लाख रुपए है।
तो अगर आप इन कारों को सस्ते में खरीदने का सोच रहे हैं, तो CSD एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, बशर्ते आप सेना से जुड़े हों।