NISAR Mission : अंतरिक्ष में फिर भारत रचेगा इतिहास… आज NASA के साथ मिलकर ISRO लॉन्च करेगा निसार मिशन

NISAR Mission : भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने को तैयार है। नासा और इसरो की साझा परियोजना, निसार (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) सैटेलाइट, आज अंतरिक्ष में अपनी यात्रा शुरू करने वाला है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसके प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

पृथ्वी पर निगरानी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया निसार सैटेलाइट बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। इसरो का जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट इसे लेकर आज शाम 5:40 बजे उड़ान भरेगा। यह रॉकेट निसार को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करेगा।

इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए 27.30 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार दोपहर 2:10 बजे से ही शुरू हो गई थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में अपडेट जारी करते हुए बताया, “जीएसएलवी-एफ16, निसार को कक्षा में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं, और लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।”

यह भी पढ़े : रूस में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप, जापान से अमेरिका तक सुनामी की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल