
नई दिल्ली : दिल्ली के निहाल विहार थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया, जो वीज़ा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया के तहत FRRO ने उसकी डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी को लामपुर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।
आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बताया कि ऐसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि दिल्ली में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सख्ती से सुनिश्चित की जा सके।