आरपीएससी के नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त सदस्य सुशील कुमार बिस्सु एवं डॉ अशोक कुमार कलवार ने बुधवार प्रात: पदभार ग्रहण किया। दोनों नए सदस्‍यों ने आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों से मुलाकात की। आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति से आयोग की भर्तियों और साक्षात्कार में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग में पेपर लीक प्रकरण से उपजे हालात के बाद राज्य सरकार ने मंगलवार रात बड़ा फैसला लेते हुए आरपीएससी में तीन नए सदस्य नियुक्ति किए थे। आयोग में पूर्व आईपीएस हेमंत प्रियदर्शी, डॉ. सुशील कुमार बिस्सू और डॉ. अशोक कुमार कलवार को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि आयोग में 6 सदस्यों के पद खाली चल रहे थे। तीन नए सदस्यों की नियुक्त के बाद कुल 10 पदों में से 7 सदस्यों के पद भर गए हैं तथा तीन पद अब भी खाली चल रहे हैं।

सुशील कुमार बिस्सू

सुशील कुमार बिस्सू साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। डॉ. बिस्सू एक प्रख्यात शिक्षाविद् और गणित के प्रोफेसर, 33 वर्षों के शिक्षण अनुभव के साथ आरपीएससी में एक नई ऊर्जा लेकर आए हैं। बिस्सू ने एमएससी और पीएचडी की डिग्री हासिल की और 35 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उनकी सादगी और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता उनकी पहचान है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों ने उन्हें नई पहचान प्रदान की।

हेमंत प्रियदर्शी

नवनियुक्त सदस्य हेमंत प्रियदर्शी साल 1992 बैच के आईपीएस हैं। एम टैक मैकेनिकल और डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एमफिल, डीजी पुलिस, साइबर क्राइम, एसीबी फॉरेंसिक साइंस लैब के डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने आईटीबीपी और सीआरपीफ में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

डॉ. अशोक कुमार कलवार

हेमेटो-ऑन्कोलॉजी में सीनियर कंसल्टेंट होने के साथ देश के कई बड़े अस्पतालों में सेवाएं दे चुके हैं। कलवार के 30 से ज्यादा इंटरनेशनल और 70 से अधिक नेशनल रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं। डॉ. अशोक मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें