New Year 2026 : नए साल के पहले दिन डेढ़ घंटे न करें ये गलती, दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा

New Year 2026 : साल 2025 बीत चुका है। आज से साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के पहले दिन, 1 जनवरी, को कई लोग धार्मिक अनुष्ठान, यात्राएं, निवेश आदि शुभ कार्य करते हैं ताकि साल की शुरुआत अच्छी हो सके। लेकिन इस दिन के उस खास समय में जो अशुभ माना गया है, उसे टालना ही बेहतर होता है।

राहुकाल क्या है?

राहुकाल वह समय होता है जब ग्रह राहु का प्रभाव अधिक रहता है। यह दिन का लगभग डेढ़ घंटे (90 मिनट) का एक अशुभ मुहूर्त है, जो सूर्य उदय और सूर्यास्त के अनुसार हर दिन बदलता रहता है। राहु एक छाया ग्रह है, जो भ्रम, अनिश्चितता, लालच और आकस्मिक घटनाओं का प्रतीक माना जाता है। इस समय में लिया गया निर्णय अक्सर गलत दिशा में जा सकता है। इसलिए इस अवधि में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से बचना चाहिए।

1 जनवरी 2026 का राहुकाल

इस दिन राहुकाल दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 3 बजे तक रहेगा। इस समय में किए गए कार्य या तो असफल हो सकते हैं या उनमें बाधाएँ आ सकती हैं। विशेष रूप से, इस समय में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

क्या न करें?

राहुकाल के दौरान निम्न कार्य न करें:

  • शादी
  • गृह प्रवेश
  • शेयर बाजार में निवेश या कारोबार
  • सोना, वाहन, जमीन जैसी खरीदारी
  • नई डील साइन करना
  • नया बैंक खाता खोलना
  • बड़े पैसे का लेन-देन या कोई महत्वपूर्ण नया कार्य शुरू करना

यदि कोई कार्य पहले से शुरू हो चुका है तो उसे जारी रखा जा सकता है।

क्या करें?

राहुकाल के दौरान आप निम्न आध्यात्मिक कार्य कर सकते हैं:

  • हनुमान चालीसा का पाठ
  • शिव जी का अभिषेक
  • सत्संग में भाग लेना
  • ध्यान और प्रार्थना
  • धार्मिक और आध्यात्मिक चर्चा

यह भी पढ़े : नए साल पर पाकिस्तान ने दी भारत को धमकी, आसिम मुनीर ने कहा- ‘उलंघन किया तो ठोस जवाब देंगे’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें