
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम 19 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पहले से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल प्रवेश वर्मा का नाम अब बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। इस समय मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता के नाम सीएम की रेस में आगे बताए जा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को एक हफ्ता हो चुका है, और अब सबकी नजरें नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर टिकी हैं, जो कि 19 फरवरी को हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नामों पर विचार हो रहा है, जिसमें प्रवेश वर्मा का नाम शामिल नहीं है। बीजेपी दिल्ली के लिए मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन और रेखा गुप्ता में से किसी एक को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। इनमें से कोई एक दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बन सकता है।














