हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

सोलन: हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। सोमवार को ट्रायल के लिए सोलन में एक ई-बस पहुंची है। आगामी दो दिनों में इसका ट्रायल सोलन और शिमला में किया जाएगा। सफल ट्रायल के बाद इन बसों को प्रदेश के अन्य डिपुओं में भी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

बस को ट्राले में सोलन तक लाया गया है। प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में कुल 297 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों की छत हरे रंग की है और सफेद-हरे रंग की पट्टिकाएं लगी हैं, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी।

परिवहन निगम के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि इस बस का ट्रायल करीब 10 दिनों तक शिमला की सड़कों पर किया जाएगा। इसके बाद इसे सोलन और अन्य परिवहन डिपुओं में भी ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। इस तरह चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण किया जाएगा।

ये भी पढे़ – EWS उम्मीदवार सामान्य श्रेणी की सीटों के लिए पात्र नहीं : हिमाचल हाईकोर्ट

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें