New Delhi : मॉर्निंग वॉक पर गए कांग्रेस नेता की गोली मारकर की हत्या

New Delhi : दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह की शैर पर निकले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, कांग्रेस नेता को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पार्क में मौजूद लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक को चार गोली मारी गई थी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वारदात विजय मंडल पार्क बेगमपुर में हुई है। गोली चलते ही जो लोग पार्क में मौजूद थे, वो वहां से भाग गए, मृतक के परिवार का दावा है कि लक्षपत सिंह कटारिया कांग्रेस के लोकल स्तर पर सक्रिय नेता थे। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को 9:53 पर पार्क में गोली चलने की सूचना मिली। अभी वारदात की वजह का पता नहीं चल पाया है। पार्क में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित के परिवार वालों से संपर्क करके छानबीन किया जा रहा है। पार्क में मौजूद एक गार्ड ने बताया कि जिनको गोली मारी गई, वह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर आते थे, जिस समय वह पार्क में पहुंचे थे, तो किसी से उनकी बहसबाजी हो गई, पहले उसने बैट से हमला किया, फिर उसके बाद गोलियां चला दी। मामले की सूचना तुरंत पार्क के गार्ड ने पुलिस को दी, जिन्हें गोली मारी गई है, उनकी पहचान लखपत सिंह कटारिया के उम्र 55 साल के रूप में हुई है।

मृतक प्रॉपर्टी का बिजनेस करते थे। मालवीय नगर के बेगमपुर इलाके के रहने वाले थे। बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीर भी है। उनके जानकारों का कहना, है कि किसी से उनका विवाद भी हुआ था। उन पर पहले डंडे से हमला किया गया, फिर गोली मारी गई, हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें