
नेताजी ने देशवासियों में जागृत किया आत्मविश्वास व आजादी की लौ
गर्म व नर्म दल के नेताओं ने मिलकर हिला दी अंग्रेज़ों की चूलें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी की स्मृति में किए अनेक कार्य
22 जनवरी 2024 का दिन देश के इतिहास में हुआ अंकित
नागरिक परिश्रम करें, निष्ठावान बनें, ईमानदारी से समाज सेवा की भावना से बढ़ें आगे
बलराम शर्मा
रोहतक. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल सामान्य नाम नहीं हैं, बल्कि वे देश की आजादी की पूरी कहानी हैं। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पराक्रम की मूर्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों में आजादी की लौ तथा आत्मविश्वास जागृत किया। नर्म और गर्म दल के नेताओं ने मिलकर अंग्रेजों की चूलें हिला दी तथा अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया।

श्री मनोहर लाल स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय परिसर में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में अनेक कार्य किए है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया तथा गणतंत्र दिवस की तैयारी भी 23 जनवरी से शुरू करने के निर्देश दिये।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हजारों नौजवानों को किया देश की आजादी के लिए संगठित :-
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर हजारों नौजवानों को देश की आजादी के लिए संगठित किया। गर्म दल के नेताओं ने लम्बे संघर्ष के बाद देश को आजाद करवाया, वहीं नर्म दल के नेताओं विशेषकर महात्मा गांधी ने असहयोग आन्दोलन चलाकर संघर्ष का बिगुल बजाया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही सर्वप्रथम महात्मा गांधी के लिए राष्ट्रपिता की उपाधि की बात की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1942 में आजाद हिंद फौज का गठन किया। रोहतक सहित पूरे प्रदेश के जवानों ने जज्बे के साथ नेताजी के साथ जुडक़र इस फौज में भर्ती हुए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने व्यक्तिगत भावना की बजाये अंतरात्मा की आवाज सुनकर आईसीएस की नौकरी छोड़ दी तथा देश सेवा को प्राथमिकता दी।
युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने हुए है नेताजी सुभाष चंद्र बोस :-
श्री मनोहर लाल ने कहा कि नौजवान आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देश सेवा की भावना और देशभक्ति के जज्बे से प्रेरित होकर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। वर्तमान में देश की सेना में हरियाणा के 10 से 11 प्रतिशत जवान शामिल है। यह जवान देश के स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित है। प्रदेश के जवानों ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान भी दिए है।
बॉक्स :-
हरियाणा में आज़ाद हिंद फ़ौज के 3 सिपाही आज भी जीवित, जिन्हें किया गया सम्मानित :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिंद फौज का गठन सन् 1942 में हुआ था और आज लगभग 80 वर्षों से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद हरियाणा में आज़ाद हिंद फ़ौज के 3 सिपाही जीवित हैं। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त को यह निर्देश दिए गए थे कि आजाद हिंद फौज के जो सिपाही जीवित हैं तो उन्हें सम्मानित किया जाए, यही हमारी और से नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला रेवाड़ी के गांव बुरथला के हरि सिंह आयु 105 वर्ष, कोसली के मंगल सिंह आयु 102 वर्ष तथा जिला महेंद्रगढ़ के गांव मांडी के जय प्रकाश आयु 98 वर्ष, आज भी जीवित हैं और आज इनके घर जाकर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है। इन स्वतंत्रता सेनानियों को हम युवा पीढ़ी के लिए नेताजी की निशानी के रूप में मान सकते हैं और युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
22 जनवरी का दिन बना ऐतिहासिक :-
श्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन ऐतिहासिक दिन रहा है। इस दिन अयोध्या में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भव्य श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश में संत-महापुरुषों ने समय-समय पर अवतरित होकर लोगों को जागृत किया है। सरकार द्वारा संत-महापुरुषों के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना क्रियान्वित की जा रही है। देश में वर्ष 2014 से पूर्व की सरकारों ने नागरिकों में अच्छे संस्कार देने की दिशा में कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व जाति आधारित राजनीति को समाप्त किया गया।
नागरिक सरकार के मेरिट मिशन का करें अनुसरण :-
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नागरिकों का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार के मेरिट मिशन पर चलते हुए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि सभी परिश्रम करें, निष्ठावान बनें, ईमानदारी से आगे बढ़े तथा समाज की सेवा की भावना से कार्य करें। सरकार द्वारा युवाओं को कौशल युक्त बनाने के लिए कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया है ताकि सभी युवा हुनरमंद होकर स्वावलम्बी बन सकें। देश के संसाधनों पर गरीब व्यक्तियों का भी पूरा हक है। प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग को साथ लेकर विकास व कल्याण के कार्य किए जा रहे है। सरकार समाज हित के कार्य निरंतर कर रही है।
प्रधानमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन कर समाज को जागृत करने की दिशा में किया काम :-
श्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी सरकार का मतलब आधारभूत ढांचा यानि गलियां, सडक़ें, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल इत्यादि बनवाना ही नहीं होता, बल्कि समाज निर्माण का कार्य भी सरकार का एक दायित्व होता है। लेकिन पहले की सरकारों ने ऐसा कभी नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने अपनी कार्यपद्धति से व्यवस्था परिवर्तन कर समाज को जागृत करने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलते हुए हरियाणा में भी राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 9 सालों में समाज में थ्री-सी यानि क्राइम, करप्शन और कास्ट बेस्ड राजनीति को खत्म कर समाज में शुद्धता लाने का प्रयास किया है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुफा वाला मंदिर में मत्था टेक प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना :-
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने स्थानीय मॉडल टाऊन स्थित गुफा वाला मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने मंदिर में सभी प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
–
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है नेताजी सुभाष चंद्र बोस :- डॉ. अरविंद शर्मा
त्याग व संषर्घ से भरा है नेताजी का जीवन
स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने देश की आजादी के लिए लोगों में आत्मविश्वास और आजादी की लौ जागृत करने के लिए तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा बुलंद किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देशवासियों को जय हिंद का नारा दिया, जिसके उद्घोष से नागरिकों में देशभक्ति का जज्बा जागृत हुआ। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कठिन परिश्रम से आईसीएस की परीक्षा पास की, लेकिन कुछ समय पश्चात ही देश को आजाद करवाने के लिए अग्रेजों की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। नेताजी का जीवन त्याग व संघर्ष से भरा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश को विकसित व आत्मनिर्भर राष्टï्र बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें जाति-पाति का बंधन छोडक़र मिलकर आगे बढऩा है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवीं एक का नारा दिया। सरकार द्वारा गरीब, महिला, किसान व युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की गारंटी की वैन के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का मौके पर लाभ मिला। अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा में निष्ठापूर्वक योगदान देकर इसे सफल बनाया।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने किया व्यवस्था परिवर्तन :- रामचंद्र जांगड़ा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी से 4 वर्ष पूर्व पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा झंडा फहराकर की देश की आजादी की घोषणा
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश की आजादी से जुड़ी सच्ची घटनाओं को देशवासियों के सामने नहीं आने दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1947 से 4 वर्ष पूर्व पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा झंडा फहराकर देश की आजादी की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि अग्रेंज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के डर के कारण भारत छोडक़र जाने पर विवश हुए थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपनी कुशाग्र बुद्घि से आईसीएस में टॉप किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था शुरू की। सरकार द्वारा जनता की कठिनाईयों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने की है अंतिम व्यक्ति की चिंता :- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर
500 वर्षों बाद अयोध्या में विराजमान हुए रामलला, देश हुआ राममय
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीबी की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री ने हमेशा देश के गरीब, किसान, महिला व युवा के उत्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। देश में जाति-पाति खत्म कर सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करें। देश को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्टï्र बनाने के लिए सभी अपना पूर्ण योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की, इसके साथ ही सारा देश राममय हो गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए कठोर संघर्ष किया तथा देशवासियों में आत्मविश्वास जागृत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों में देश सेवा की भावना जागृत की है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिला गरीब वंचितों को मौके पर हक :- सतीश नांदल
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने समारोह के मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथिगण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गरीब वंचित लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। यह यात्रा जिला की प्रत्येक ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्रों में पहुंची है। लोगों के घर द्वार पर लोगों को सुविधाएं प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास कार्य करवाये जा रहे है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा मैरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी रोजगार दिया जा रहा है। सरकार द्वारा पर्ची व खर्ची की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया है, जिससे युवाओं में पढ़ाई के प्रति जज्बा जागृत हुआ है। इसके अलावा पार्टी की प्रदेश सचिव रेनू डाबला तथा पार्टी की वरिष्ठï नेत्री राधा अहलावत ने भी लोगों को संबोधित किया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी एवं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने समारोह के मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथिगण तथा उपस्थितगण का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थितगण से नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित :-
इस समारोह में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, उपायुक्त अजय कुमार, उपमंडलाधीश विवेक आर्य (आईएएस), पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, नगराधीश मुकुंद तंवर, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृतिक विभाग के अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) डॉ. कुलदीप सैनी, सुभाष बत्तरा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, राधा अहलावत, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजु हुड्डा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डॉ. दिनेश घिलौड़, विपल बत्तरा, अजय निझावन, कृष्ण खेत्रपाल, अशोक खुराना, नरेंद्र खट्टर, हरिओम भाली, अमित बंसल, अशोक सहगल, रूबल, पंकज चौधरी, विपिन गोयल सहित आदि उपस्थित रहे।