Nepal Gen z protest : रामेछाप में सेना और कैदियों में झड़प, गोली लगने से दो कैदियों की मौत, 10 कैदी घायल

Nepal Gen z protest : नेपाल के रामेछाप जिले में सेना और कैदियों के बीच हुई झड़प में दो कैदियों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दस कैदी घायल हो गए हैं। घटना के दौरान, जेल तोड़कर भागने की कोशिश में कैदियों पर फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों ने भागने का प्रयास कर रहे कैदियों को रोकने के लिए गोली चलाई, जिसके परिणामस्वरूप ये दुर्घटना हुई।

वहीं, नेपाल में राजनीतिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा, और विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में स्थित संसद भवन में आग लगा दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस दौरान, देश के गृहमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इन घटनाओं के मद्देनजर काठमांडू प्रशासन ने सुबह 8:30 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

इस बीच, नेपाल के जलेश्वर जेल से दस कैदी भाग निकले और चोरी-छुपे भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने इन कैदियों को पकड़ लिया और उन्हें अपने कब्जे में लेकर भिठ्ठा और सुरसंड थाना पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े : Delhi : दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, अलग-अलग राज्यों से पुलिस ने पकड़े 5 आतंकी, IED बनाने की सामग्री बरामद

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें