मेट्रो स्टेशन से हटा ‘नेहरू’ का नाम… कांग्रेस ने कहा- विरासत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Maharashtra : मुम्बई में हाल ही में नाम बदलने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक विवाद फिर से गरम हो गया है। खासकर मुंबई मेट्रो 3 के वर्ली स्टेशन से ‘नेहरू’ नाम हटाए जाने को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि वर्ली का यह इलाका लंबे समय से ‘नेहरू साइंस सेंटर’ के नाम से जाना जाता है और मुंबई मेट्रो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे इसी नाम से दर्शाया गया है।

कांग्रेस ने इसे पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत के साथ छेड़छाड़ करार दिया है और चेतावनी दी है कि यदि स्टेशन का नाम ‘नेहरू साइंस सेंटर’ नहीं रखा गया, तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। कांग्रेस का तर्क है कि नेहरू का नाम देश की स्वतंत्रता संग्राम और विकास में अहम भूमिका निभाने वाले महान नेता का प्रतीक है, जिसे इस तरह से नकारना गलत है।

वहीं, सरकार ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा है कि यह निर्णय प्रशासनिक और तकनीकी आधार पर लिया गया है, जिसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। सरकार का मानना है कि नाम बदलने का फैसला शहर की आवश्यकताओं और बेहतर संचालन के लिहाज से लिया गया है और इसमें किसी भी तरह का राजनीतिक विवाद नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े : BJP Candidates List 2025 : भाजपा ने काट दिया 3 बड़े नेताओं का टिकट, जानिए किसको मिली जगह

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें