
लखनऊ डेस्क: अगर आपने अभी तक NEET UG 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो जल्दी करें क्योंकि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मार्च 2025 को रात 11:50 बजे तक NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मार्च 2025 तय की है, जिससे उम्मीदवारों के पास अब बहुत कम समय बचा है। NTA ने एक नोटिस जारी कर उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय में किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी और यह 7 मार्च 2025 को रात 11:50 बजे तक बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।”
नीट UG 2025 परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, और इसकी कुल अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी।
महत्वपूर्ण तारीखें:
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख: 7 फरवरी से 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)
- शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)
- एप्लिकेशन करेक्शन डेट: 9 मार्च से 11 मार्च 2025
- एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख: 26 अप्रैल 2025 तक
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 1 मई 2025 तक
- NEET UG 2025 परीक्षा की तारीख: 4 मई 2025
- रिजल्ट जारी होने की तारीख: 14 जून 2025 (संभावित)
NEET UG 2025 के लिए आवेदन कैसे करें:
- NEET की आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर जाएं।
- ‘NEET(UG) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण (नाम, संपर्क जानकारी और ईमेल आईडी) भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकताएं दर्ज करें।
NEET UG 2025 आवेदन शुल्क:
- सामान्य उम्मीदवार: ₹1,700
- सामान्य (EWS), OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): ₹1,600
- SC, ST, दिव्यांगजन और थर्ड जेंडर: ₹1,000 (भारत में आयोजित परीक्षा के लिए)
- विदेशी उम्मीदवारों के लिए: ₹9,500
जल्दी से आवेदन करें ताकि आप किसी भी प्रकार की देरी से बच सकें!