NCRB Report : राजस्थान में अपराधों में कमी, महिला अत्याचार और दुष्कर्म के मामलों में सुधार

जयपुर : हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने देश के आपराधिक आंकड़े जारी किए, जिनमें वर्ष 2021, 2022 और 2023 के आंकड़े शामिल हैं। राजस्थान की स्थिति पर नजर डालें तो 2023 में राज्य दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले स्थान पर था। हालांकि 2024 और 2025 में इन मामलों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

वर्ष 2023 की तुलना में 2024-25 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कमी आई है। 2023 में महिलाओं के खिलाफ 45,450 मुकदमे दर्ज हुए थे, जबकि 2024-25 में यह संख्या घटकर 36,563 रही। इसी तरह, अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ अपराध 8449 से घटकर 7008 और अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराध 2453 से घटकर 2282 हुए। आर्थिक अपराधों में भी मामूली कमी हुई है—27675 के मुकाबले 27637 मामले पंजीकृत हुए। आईपीसी/बीएनएस अपराधों में भी गिरावट दर्ज की गई, जो 234985 के बजाय 213352 रहे।

प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्रवाई पिछले डेढ़ साल में 44 प्रतिशत अधिक हुई है। दुष्कर्म के मामलों में भी 7 प्रतिशत की कमी आई है। जुलाई 2022 से दिसंबर 2023 तक 10,215 मामले दर्ज हुए, जबकि जनवरी 2024 से जून 2025 तक यह संख्या घटकर 9498 रही। इस अवधि में सबसे ज्यादा बलवा के केस 76 प्रतिशत कम हुए।

राजस्थान पुलिस ने एनसीआरबी के आंकड़ों और हालिया रुझानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में महिला अत्याचार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति संबंधित अपराध, आर्थिक अपराध और फायरिंग की घटनाओं में लगातार गिरावट अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें