उज्जैन की नव्या तिवारी बनी मध्य प्रदेश की शान, NDA में हुआ चयन : भारतीय वायुसेना में बनेगी फ्लाइंग ऑफिसर

उज्जैन/भोपाल : मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर गर्व से सिर ऊंचा कर रही है। उज्जैन की 18 वर्षीय नव्या तिवारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया। नव्या तिवारी इस वर्ष NDA में चयनित होने वाली मध्य प्रदेश की एकमात्र छात्रा हैं।

4 लाख में से चुनी गई 400 में, लड़कियों में टॉप 27 में नव्या

नव्या ने वर्ष 2024 में NDA की परीक्षा दी थी, जिसमें देशभर से करीब 4 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से केवल 400 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिनमें से नव्या एक हैं। लड़कियों की श्रेणी में नव्या ने 27वीं रैंक और ऑल इंडिया में 260वीं रैंक हासिल की है।

अपने पिता का सपना किया साकार

नव्या ने बताया कि NDA में चयन उनके पिता नवलेश तिवारी का सपना था। “पापा ने भी NDA के लिए इंटरव्यू दिया था, लेकिन वह सेलेक्ट नहीं हो सके थे। आज उसी बोर्ड (वाराणसी) से मेरा इंटरव्यू क्लियर हुआ है। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है!” – नव्या ने भावुक होते हुए कहा।

सीकर में की पढ़ाई, अब बनेगी फ्लाइंग ऑफिसर

नव्या की 11वीं और 12वीं की पढ़ाई राजस्थान के सीकर से हुई है, जहां उन्होंने हाल ही में 90% अंकों के साथ 12वीं पास की है। NDA के लिए 5 दिन का कठिन इंटरव्यू प्रोसेस उन्होंने जनवरी 2025 में बनारस में पूरा किया। अब नव्या 21 जून को पुणे स्थित NDA अकादमी में रिपोर्ट करेंगी और ट्रेनिंग शुरू करेंगी। इसके बाद वह हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी से प्रशिक्षण लेकर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगी।

हर लड़की के लिए प्रेरणा बनी नव्या

नव्या ने कहा, “यह परीक्षा सबसे कठिन होती है। एक छोटी सी गलती भी आपको बाहर कर सकती है। लेकिन अगर मेहनत और ईमानदारी से कोशिश करें, तो सफलता मिलती ही है।” उन्होंने अन्य छात्रों से कहा, “जो भी करें, पूरे मन और निष्ठा से करें। देश सेवा सिर्फ डिफेंस में जाकर नहीं होती, बल्कि अपने आसपास को बेहतर बनाकर भी आप देश के सच्चे नागरिक बन सकते हैं।”

उज्जैन से उड़ान, देश के लिए समर्पण

नव्या उज्जैन के निजातपुरा क्षेत्र की निवासी हैं। माता-पिता नवलेश तिवारी और संध्या तिवारी ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि “नव्या ने जो कर दिखाया है, वह पूरे प्रदेश की बेटियों को एक नई दिशा देगा।”

तीन साल की कठिन ट्रेनिंग, फिर देश सेवा

अब नव्या अगले तीन वर्षों तक NDA में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, जिसके बाद उनका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में होगा। यह सफर कठिन जरूर है, लेकिन नव्या जैसी बेटियों के जज्बे से ही भारत का भविष्य उज्ज्वल बनता है।

ये भी पढ़े – कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़ : 24 लाख दर्शनार्थियों के बाद व्यवस्थाओं पर मंथन में जुटा प्रशासन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा केरल के समुद्र में अचानक जलने लगा मालवाहक जहाज विदेश से लौटे प्रतिनिधिमंडल से PM मोदी ने की मुलाकात