
भास्कर ब्यूरो
गुरसहायगंज। कन्नौज राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने में प्रदेश में टॉप टेन में अपना स्थान हासिल करने पर कन्नौज जिला के सीएमओ को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया है।
क्षय रोग जैसी बीमारी को नियंत्रित करने में जिले के सीएमओ डॉक्टर स्वदेश गुप्ता ने 100 दिवसीय सघन अभियान चलाया था। जिसमें उनकी सक्रिय भूमिका रही और जिले में इस बीमारी पर काफी नियंत्रण पा लिया गया। पूरे प्रदेश की हुई समीक्षा में टॉप 10 जिला चुने गए जिसमें कन्नौज को भी इसमें शामिल किया गया।
सीएमओ के क्षय रोग से संबंधित चलाए गए अभियान में अच्छी सफलता मिलने पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के चलाए गए इस अभियान की प्रशंसा की और रोग से अधिकतर लोगों को मुक्ति दिलाए जाने पर शनिवार को उन्हें जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति पत्र दिया है। सीएमओ ने कहा कि इस अभियान की सफलता में पूरे जिले के डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कड़ी मेहनत की है और उनका भी आभार व्यक्त किया है।