नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बच विलमोर की पृथ्वी पर वापसी की तैयारी

नासा की प्रमुख अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स, और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बच विलमोर पिछले आठ महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे हुए हैं। अब, इन दोनों के पृथ्वी पर लौटने के लिए एक ताजा अपडेट सामने आया है। खबरें आ रही हैं कि ये दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले महीने यानी 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौट सकते हैं।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने SpaceX के मालिक एलन मस्क से इस मुद्दे पर बात की थी और अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द पृथ्वी पर वापस लाने की बात कही थी। इसके बाद, Crew-10 मिशन के जरिए सुनीता विलियम्स और बच विलमोर की वापसी की तारीख तय की गई है।

Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से रवाना होगा, और इस मिशन में चार यात्री शामिल होंगे – नासा के एनै मेकलेन, निकोले अयेर्स, जापान की एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) से ताकुया ओनिशी और रूस की रोसकॉस्मोस से किरिल पेस्कोव। ये सभी छह महीने के मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचेंगे, जहां एक हफ्ते तक हैंडओवर प्रक्रिया चलेगी।

इस प्रक्रिया के बाद, सुनीता विलियम्स, जो वर्तमान में ISS पर कमांडर के रूप में कार्यरत हैं, और बच विलमोर Dragon स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटेंगे।

यह दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले साल 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर से ISS के लिए उड़ान भरने के बाद स्पेस क्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण वहीं फंसे हुए थे। अब, उनकी पृथ्वी वापसी का रास्ता साफ हो चुका है और दोनों जल्द ही पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें