नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान का घर हुआ जमींदोज, चला बुलडोजर

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर आज (24 मार्च) बुलडोजर की कार्रवाई की गई । यह कार्रवाई फहीम खान के घर में हुए अवैध निर्माण को लेकर की जा रही है। फहीम खान फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं, और अब उनके घर के अवैध हिस्से को गया है। इससे पहले, नागपुर नगर निगम (NMC) ने फहीम खान को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद प्रशासन अब खुद यह कार्रवाई कर रहा है।

यह कार्रवाई नागपुर के संजय बाग कॉलोनी स्थित फहीम खान के दो मंजिला मकान पर की जा रही है। यह पहली बार है जब NMC किसी हिंसा आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में कहा था कि, “अगर कानून अनुमति देता है, तो बुलडोजर चलेगा।” इससे पहले, फडणवीस से पूछा गया था कि क्या महाराष्ट्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह न्याय का तरीका अपनाया जाएगा, तो उन्होंने यही जवाब दिया था।

नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में फहीम खान के अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। फहीम के घर का रजिस्ट्रेशन उनकी पत्नी के नाम पर है, और यह घर 86.48 वर्ग मीटर में बना हुआ है। फहीम खान की मोमिनपुरा इलाके में एक बुर्के की दुकान भी है।

नागपुर नगर निगम (BMC) ने 21 मार्च को फहीम खान को नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण को स्वयं तोड़ने का आदेश दिया गया था। लेकिन आदेश का पालन न करने पर आज नगरपालिका ने अपनी कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले, 20 मार्च को नगर निगम के अधिकारियों ने फहीम खान के घर का निरीक्षण किया था और पाया कि यह निर्माण महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना अधिनियम, 1966 के तहत गलत तरीके से किया गया था।

इस बीच, नागपुर पुलिस ने 17 मार्च को हुई हिंसा के आरोपियों से जुड़े दो दुकानों को भी सील कर दिया था।

नागपुर में कर्फ्यू हटा लिया गया है क्योंकि स्थिति अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा था कि, “नागपुर में अब शांति है और कर्फ्यू हटाया गया है। सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर शांति से रह रहे हैं।”

17 मार्च को हुई हिंसा के बाद कुछ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब स्थिति में सुधार होने के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया है।

नागपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई