
पीलीभीत : जिले में एक ही परिवार के दस लोग रात भर बेहोश पड़े मिले। ये सभी लोग रहस्मयी तरीके से बेहोश हुए। डॉक्टर सभी लोगों का परिक्षण कर पता लगाने की कोशिश क रहे हैं।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी कादिर अहमद पुत्र हबीब के परिवार के 10 लोग बीते सोमवार को खाना खाने के बाद लेट गए। खाने में परिवार के सभी लोगों ने अरहर की दाल रोटी चावल खाया था। परिवार में कदीर अहमद अपने भाई जाहिर अहमद और सगीर अहमद के साथ रहते हैं। वैसे तो तीनों भाइयों का खाना अलग ही बनता है। लेकिन घर पर बहन सिम्मी पत्नी दानिश आई हुई थी जिस वजह से पूरे परिवार ने एक साथ ही खाना खाया।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, जहीर अहमद ने दाल नहीं खाई। उन्होंने आलू की सब्जी से खाना खाया था। इसलिए परिवार में केवल जाहिर अहमद ही स्वस्थ है, सुबह जब परिवार के सभी लोगों को बेहोश पाया गया तब जाहिर अहमद ने किसी तरह से परिवार के सभी लोगों को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर ने परिवार के 10 लोगों के बेहोश होने की वजह फूड पॉइजन बताया। फूड पॉइजनिंग से बीमार होने वालों में कदीर अहमद पुत्र हबीब, तबस्सुम पत्नी कदीर अहमद, फ़रहनाज 14 बर्ष पुत्री कदीर, रिफा 8 बर्ष पुत्री कदीर, फरहाना पत्नी जहीर अहमद, सगीर अहमद पुत्र हबीब, सिम्मी पत्नी दानिश, 6 वर्षीय आलिया, 8 बर्षीय अक्सा, 5 वर्षीय अरहान, 10 बर्षीय इल्मा हैं।
सीएचसी बरखेड़ा प्रभारी डॉ लोकेश गंगवार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब स्थित है। प्रथम दृष्टिता में फूड पॉइजन का मामला लग रहा है।