Mumbai Rain : फिर होगी मूसलाधार बारिश! यूपी-दिल्ली में भी जमकर बरसेंगे मेघ, जानिए अपने राज्य का हाल

Mumbai Rain : अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के बड़े हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।

महाराष्ट्र और गुजरात में आज बारिश होगी। पश्चिमी भारत में, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटे के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है। तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है, जबकि आने वाले दिनों में केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आईएमडी ने 24 अगस्त तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में भी इस दौरान भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर में, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 अगस्त के बीच तीव्र बारिश होने की आशंका है।

मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण शुक्रवार के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जलभराव, यातायात, हवाई और रेलवे सेवाओं में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे पहले, मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। लगातार छह दिनों से जारी भारी बारिश के बाद शहर को राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तरकाशी में आपदा आई है, और स्यानाचट्टी कस्बा डूब गया है। हर्षिल घाटी के बाद अब यमुना नदी में झील बनने से स्थिति खराब हो गई है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी में कुपड़ा गदेरे में भारी मलबे के कारण यमुना का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है, जिससे कई सरकारी भवन, होटल, होमस्टे और दुकानें जलमग्न हो गई हैं।

भवनों को खाली कराया गया है। यमुनोत्री हाईवे से जुड़ा पुल भी जलमग्न होने से क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भवनों को खाली करवाया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के कारण गदेरे में उफान आने का खतरा बना हुआ है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा भी बाधित हो गई है, जिससे सैकड़ों तीर्थ यात्री विभिन्न पड़ावों पर फंस गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यमुना का प्रवाह सामान्य है, इसलिए अधिक खतरा नहीं है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़े : यूपी में बैंड बाजा और विवाद! मुस्लिमों का ग्रुप मगर नाम श्याम बैंड पार्टी, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें