
Mumbai Bomb Threat : मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बीते दिन एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें मुंबई में विभिन्न वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया था। संदेश में यह भी कहा गया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी देश में घुस आए हैं और इसे ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन से जोड़ा गया है। यह धमकी व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई थी, जो मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुई।
इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश के नोएडा से अश्विन कुमार सुप्रा (50) नाम के व्यक्ति को मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिन यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बिहार का निवासी है। धमकी देने में इस्तेमाल किया गया उसका फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है, और उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
धमकियों का सिलसिला शुरू होने के बाद, मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी में दावा किया गया था कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं, जो विस्फोट से पूरे मुंबई में दहशत फैलाएंगे। धमकी में यह भी कहा गया कि विस्फोट के लिए 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। मुंबई पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और धमकी के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : Donald Trump U-Turn : अचानक बदले ट्रंप के सुर, बोले- ‘मैं और मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे’