
प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “पवित्र धरा वृक्षारोपण यमुना” अभियान के अंतर्गत आज शंकरगढ़ रेंज के डेराबारी वन ब्लॉक में विशिष्ट वन की स्थापना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह, 137 CETF Bn (TA) 39 GR ‘A’ कंपनी, गंगा टास्क फोर्स (प्रयागराज) के जवानों और शंकरगढ़ वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पीपल, जामुन, आंवला, नीम, कटसागौन, सागौन, कंजी, केसिया स्यामिया जैसी पर्यावरणीय दृष्टि से महत्त्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे रोपे गए। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के समस्त स्टाफ व सैनिकों ने सामूहिक रूप से इस वृक्षारोपण में भाग लिया।इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने कहा,जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। हमारी कोशिश है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का मजबूत आधार तैयार किया जाए। सेना के सहयोग से यह कार्य और भी प्रभावी रूप में हुआ है।कार्यक्रम के दौरान सैनिकों द्वारा “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ”, “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे प्रेरक नारों के साथ पोस्टर प्रदर्शित किए गए, जिसने लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।