MP : किसानों के लिए वरदान है ये ऐप…घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश एक कृषि-प्रधान राज्य है, जहां आधे से अधिक लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। किसानों को जीवनयापन में सहायता देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। सीएम किसान कल्याण योजना के तहत आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। इसी कड़ी में, किसानों की सुविधा के लिए एमपी किसान ऐप की शुरुआत की गई है।

इस ऐप के माध्यम से किसान भूमि की जानकारी, खसरा, खतौरी और नक्शे की कॉपी आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इससे बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

ऐप की शुरुआत और उद्देश्य

एमपी किसान ऐप फरवरी 2019 में लॉन्च हुआ था। इसे कृषि विभाग के माध्यम से कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा लागू किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी कृषि गतिविधियों को आसान बनाना है।

एमपी किसान ऐप के फायदे

  • सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ऐप पर उपलब्ध।
  • मंडी की ताजा दरें और मौसम की जानकारी।
  • खुद से अपनी जमीन का सीमांकन और खसरा विवरण।
  • फसल बीमा से संबंधित जानकारी और आवेदन।
  • फसल नुकसान होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण संबंधी सुविधा।

ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

  1. गूगल प्ले स्टोर से MP Kisan App डाउनलोड करें।
  2. ऐप पर लॉगिन करें।
  3. लॉगिन के बाद फसल स्व-घोषणा / दवा आपत्ति विकल्प पर क्लिक करें और अपने खेत को जोड़ें।
  4. प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला, ग्राम, खसरा आदि चुनकर एक या अधिक अकाउंट जोड़ सकते हैं।
  5. अकाउंट जोड़ते ही सभी खसरा विवरण ऐप पर दिखाई देंगे।
  6. किसी खसरे पर क्लिक करने पर AI तकनीक के जरिए संभावित फसल की जानकारी मिलेगी।
  7. किसान की सहमति होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी दर्ज की जा सकती है।

इस ऐप की मदद से किसान अब सरकारी योजनाओं, फसल बीमा और ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं और अपने व्यवसाय में मुनाफा बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़े – Rajasthan : नागौर में बिजली की चपेट में आने से 72 वर्षीय महिला की मौत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें