Mathura : सांसद हेमा मालिनी ने बाढ़ राहत शिविर में अपने हाथों से परोसा भोजन

Mathura : यमुना में जल स्तर नीचे आने के बावजूद प्रभावित लोगों की मुसीबतें बरकरार हैं। बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार मदद पहुंचाई जा रही है।

बुधवार को सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी सीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन, एडीएम फाइनेंस पंकज कुमार वर्मा सहित प्रशासनिक अमले के साथ प्रेम मंदिर द्वारा स्थापित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और गरीबों को भोजन वितरण किया। इस दौरान जगद्गुरु कृपालु परिषद के अजय त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

वात्सल्य ग्राम स्थित संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन व पानी वितरित कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया। साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित बाढ़ पीड़ित सहायता अभियान के अंतर्गत छात्राओं के साथ खाद्य सामग्री वितरण किया गया। साध्वी शिरोमणि ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण यमुना जी का वेग बढ़ गया है, जिससे वृंदावन पानीघाट परिक्रमा मार्ग की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। घरों में चार से पांच फीट पानी भर गया है और लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। उनकी चिंता करना हमारा दायित्व है।

स्वामी सत्यशील ने कहा कि यमुना मैया के जल विस्तार से कई लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। उनकी बस्तियां जलमग्न होने से भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस निमित्त वात्सल्य ग्राम संविद की छात्राएं सहयोग के लिए आगे आई हैं।

संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य, पूर्व कर्नल वंदना तिवारी ने बताया कि सेवा, सहयोग और समर्पण शिक्षा का हिस्सा हैं। एनसीसी और सैनिक स्कूल की छात्राओं को यह सिखाया जाता है कि समाज के पीड़ित लोगों की कैसे सेवा की जाए। इसी क्रम में वृंदावन के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए छात्राओं द्वारा भोजन और जल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को दो समूहों में बांटा गया। नाव और ट्रैक्टर के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर जाकर घर-घर भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें पहुंचाई गईं तथा पीड़ितों की अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें भोजन से अधिक पानी और चिकित्सा की आवश्यकता है, जिसकी पूर्ति संविद स्कूल आगे करेगा।

इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को 700 भोजन पैकेट और 800 पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्वामी सत्यशील, साध्वी शिरोमणि, संविद की डायरेक्टर सुमन लता, साध्वी सत्य श्रुति, प्रधानाचार्य पूर्व कर्नल वंदना तिवारी, आदित्य सिंह, कैप्टन कोमल सिंह, हर्ष, अश्वनी सिंह तथा छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें: नेपाल में बिगड़े हालात के मद्देनजर यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट,  हेल्पलाइन नंबर जारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना ने टीटीपी कमांडर अलीमुल को मार गिराया, 8,000 से ज्यादा आतंकी अभी भी मौजूद

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें