
डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्यप्रदेश) ने सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन 22 मई 2025 (गुरुवार) से 5 जून 2025 तक चलेगा।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा पंजीयन
जिन विद्यार्थियों ने CUET-PG 2025 परीक्षा में भाग लेकर अंक प्राप्त किए हैं, वे ही PG प्रवेश के लिए पात्र होंगे। रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल पर किया जा सकता है : –
समर्थ पोर्टल रजिस्ट्रेशन लिंक (PG)
रजिस्ट्रेशन से पहले पढ़ें नियमावली
पंजीयन से पूर्व उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PG प्रवेश नियमावली 2025-26 को ध्यानपूर्वक पढ़ें:
इस नियमावली में निम्न जानकारियाँ शामिल हैं:
- शैक्षणिक योग्यता
- उम्र सीमा
- विषयवार पात्रता
- प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी
रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹200 (नॉन-रिफंडेबल)
जून में होगी ऑफलाइन काउंसलिंग
विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल के अनुसार:
“जून माह में पहली ऑफलाइन काउंसलिंग विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदकों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।”
- काउंसलिंग की तिथि और समय की जानकारी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रवेश से जुड़ी हर अपडेट के लिए वेबसाइट पर नियमित विज़िट करें।
संपर्क जानकारी
कोई भी प्रश्न, शंका या तकनीकी समस्या होने पर आवेदक निम्न माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं:
फोन: 07582-297123
ईमेल: admission@dhsgsu.edu.in
वेबसाइट: www.dhsgsu.edu.in