
झाँसी। थाना लहचूरा पुलिस ने दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विगत 16 मार्च को वादी लखनलाल, निवासी ग्राम कोटरा, थाना मऊरानीपुर, ने थाना लहचूरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वादी की बेटी पूजा (उम्र 20 बर्ष) और उसका बेटा राज (उम्र डेढ़ वर्ष) को उसके ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आग लगाकर मार डाला।
इस मामले में थाना लहचूरा में धारा 85/80 (2) भारतीय न्याय संहिता और 8 डी.पी. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 18 मार्च को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी 1. चरनदास (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्व. रमोले कुशवाहा, 2. कौशल (उम्र 22 वर्ष) पुत्र चरनदास कुशवाहा, 3. पिंकी देवी (उम्र 42 वर्ष) पत्नी चरनदास कुशवाहा 4. हीरा देवी (उम्र 20 वर्ष) पुत्री चरनदास कुशवाहा सभी आरोपी ग्राम बरूआमाफ, थाना लहचूरा, जिला झाँसी के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी में थाना लहचूरा पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। जिसमें 1. पंकज कुमार मिश्र – थानाध्यक्ष, लहचूरा, 2. उप-निरीक्षक विजयशंकर शुक्ला – थाना लहचूरा, 3. उप-निरीक्षक पंकज कुमार – थाना लहचूरा, 4. कांस्टेबल शरद कुमार (293) – थाना लहचूरा, 5. महिला कांस्टेबल राधा (876) – थाना लहचूरा को सफलता मिली है।