प्रेम में बाधा बन रही थी 4 साल की बेटी, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर दबा दिया गला, दोनों गिरफ्तार

Karmnataka : कर्नाटक के हावेरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां, एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। मृतक बच्ची का नाम प्रियंका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों मां गंगप्पा और उसके प्रेमी अन्नप्पा को गिरफ्तार कर लिया है, और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामला रानेबेन्नूर तालुका के गुड्डा गांव के अनवेरी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गंगप्पा पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। इस दौरान वह अन्नप्पा नामक व्यक्ति के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई। इस संबंध में, गंगप्पा के पति को शक हुआ, जब उसकी बातचीत और व्यवहार में बदलाव देखने को मिलने लगे। पति ने कई बार पूछा, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। अंततः, पति को पता चला कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है।

कुछ समय बाद, गंगप्पा अपने परिवार से अलग होकर अपने प्रेमी अन्नप्पा के साथ रहने लगी। जब पति ने बेटी को देखने के लिए कहा, तो वह टालमटोल करने लगी। इससे पति को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मां और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को जलाने के लिए उन्होंने तुंगा नहर के पास ले जाकर प्रयास किया, लेकिन बच्ची का शव अधजला ही बरामद हुआ। मामला सामने आने के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना परिवार और सामाजिक जीवन में आने वाली खतरनाक गिरावट को उजागर करती है, जो प्यार, धोखा और हत्या जैसी गंभीर अपराधों को जन्म दे सकती है।

यह भी पढ़े : नाबालिगों की हैवानियत! 13 और 8 साल के लड़कों ने 6 साल की मासूम के साथ रेप, दोनों पुलिस हिरासत में

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें