विकसित कृषि संकल्प अभियान में आठ लाख से अधिक किसान शामिल हुए : सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान यूपी में 4959 स्थानों पर कुशलता पूर्वक किया गया है। इसमें आठ लाख से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि, उद्यान समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञ ने किसानों को खेती किसानी के लिए जागरूक किया। खाद, गोबर की खाद डालने, बीज डालने, समय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

शाही ने शुक्रवार को यहां लोकभवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इस अभियान में 8 लाख 39 हजार 617 किसान शामिल हुए। इसमें 648449 पुरुष और 191168 महिला किसान रहीं। 550 वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जागरूक किया गया।

कृषि मंत्री ने बताया कि खरीफ 2025 के लिए 458000 निशुल्क मिनीकिट वितरण की तैयारी है। मूंग, उर्द और अरहर जैसे दलहन की 105000 किट, तिल का एक लाख किट, मूंगफली का 6000 और मिलेट्स (सांवा, कोदो, ज्वार, बाजरा एवं रागी) का 247000 किट वितरित किया जाएगा।

शाही ने कहा कि हमारी सरकार मक्के की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री योगी खुद मक्का की खेती वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। आठ जून को मक्का की खेती करने वाले किसानों के बीच मुख्यमंत्री जाएंगे। शाही ने पश्चिम से पूर्व तक मक्का की खेती करने वाले जिलों का भी उल्लेख किया। दो लाख 37 हजार मीट्रिक टन से अधिक मक्का मंडी तक पहुंच गया है।मक्का और मूंगफली जैसी फसलों की खेती बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की समय से बुवाई हो एवं किसान अच्छा उत्पादन प्राप्त कर अपनी आमदनी बढ़ाएं, इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी क्रम में 41067.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना हेतु 16290 लाख, फूड एवं न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के लिए 10276.92 लाख और कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत 14500.20 लाख किया गया है। इस मौके पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी ने 29 मई को शुरू किया था। इस अभियान में सबसे अधिक यूपी के किसान शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर हमला! कीव पर ड्रोन व क्रूज मिसाइल अटैक, मेट्रो रेल ट्रैक क्षतिगस्त

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत में पुतिन की दो टूक अपनी टीम का स्वागत करने के लिए पूरा बैंगलोर तैयार