
Moradabad : उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी पारा तेजी से चढ़ चुका है। समाजवादी पार्टी के जाट–मुस्लिम चौपाल अभियान पर भारतीय जनता पार्टी ने अब सीधा और तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर विभाजन की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता अब सामाजिक सद्भाव और विकास की राजनीति को ही स्वीकार कर चुकी है।भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के देश और प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा हम 140 करोड़ देशवासियों के साथ 25 करोड़ गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित हैं। भाजपा का लक्ष्य समाज को जोड़ने का है, तोड़ने का नहीं।
हमारी सरकार जाति, मजहब या वर्ग देखकर नहीं बल्कि सबको समान अवसर देने के सिद्धांत पर काम करती है।भूपेंद्र चौधरी ने सपा के अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है, लेकिन जनता अब विभाजनकारी सोच को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बार-बार जाती और धर्म के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जनता इन सब चालों को पहचान चुकी है उन्होंने कहा कि भाजपा का विजन केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करना और हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है भाजपा का मतलब है भारत की जनता का अधिकार उन्होंने जोड़ा सपा नेता आज़म खान द्वारा बिहार को जंगलराज कहे जाने पर भूपेंद्र चौधरी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि आजम खान अब भी लालू-राबड़ी राज के दौर में अटके हुए हैं, जब बिहार में जातीय हिंसा, राजनीतिक अराजकता और अपराध का बोलबाला था।
उन्होंने कहा आज़म खान बहुत समय से बिहार नहीं गए हैं वह शायद पुराने बिहार की बात कर रहे हैं, जब हर गली में अराजकता थी, जब शासन के नाम पर भय था। लेकिन अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदल चुका है, वहां विकास की नई बयार बह रही है, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और लोग चैन की सांस ले रहे हैं।भूपेंद्र चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा आज़म खान अब पहली बार घर से बाहर निकले हैं, शायद इसलिए उन्हें वर्तमान बिहार की सच्चाई का अंदाज़ा ही नहीं है। जो बिहार वो याद कर रहे हैं, वह अब इतिहास बन चुका है। आज का बिहार विकास और स्थिरता का प्रतीक बन चुका है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का एजेंडा साफ है देश को जोड़ना, समाज को मजबूत बनाना और हर नागरिक तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने देश को नई दिशा दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के जो मानक स्थापित किए हैं, वे आज पूरे देश के लिए उदाहरण बन गए हैं।भूपेंद्र चौधरी ने कहा भाजपा जाति और धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। हमारी राजनीति सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित है। जनता अब जान चुकी है कि कौन उनके विकास की बात करता है और कौन उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझता है।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बार-बार जाट और मुस्लिम वोटों को गोलबंद करने की कोशिश करती है, लेकिन आज का युवा वर्ग जातिवाद नहीं, विकास चाहता है। सपा को अब समझ लेना चाहिए कि भारत बदल चुका है।
अब समाज को बांटने वाले नहीं, समाज को जोड़ने वाले नेतृत्व की जरूरत है, और वह नेतृत्व केवल भाजपा के पास है,” उन्होंने कहा।भूपेंद्र चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले चुनावों में जनता समाजवादी पार्टी जैसी विभाजनकारी ताकतों को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है और इसी वजह से लोग भाजपा के साथ हैं।उन्होंने अंत में कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में जुटा है हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जनता ने ठान लिया है कि अब देश में विकास की राजनीति ही चलेगी, और इस यात्रा में भाजपा ही जनता का सच्चा साथी है।
भूपेंद्र चौधरी ने सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग समाज को बांटने का सपना देख रहे हैं, उन्हें जनता आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी उत्तर प्रदेश की सियासत में यह बयान राजनीतिक हलकों में भूचाल लेकर आया है। भाजपा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह विपक्ष की हर विभाजनकारी चाल का जवाब उसी तीखे अंदाज में देगी भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनता अब समझ चुकी है कि कौन समाज को जोड़ना चाहता है और कौन तोड़ना अब समाज को बांटने वाली राजनीति को कोई जगह नहीं मिलने वाली।











