Moradabad : पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Moradabad : अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी मुरादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पाकबड़ा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों (तीन पुरुष और चार महिलाएं) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पाकबड़ा थाना पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हमसपुर में छापा मारा, जहां एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार महिला आरोपी आरती ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह पिछले चार महीने से यह काम कर रही थी और प्रत्येक ग्राहक से 1000 से 1500 रुपये तक वसूलती थी। वहीं, अन्य आरोपी महिलाओं ने भी इस गोरखधंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरती और अन्य महिलाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचती थीं और एक संगठित नेटवर्क के जरिए यह काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, ₹31,380 नकद और सेक्स संबंधी दवाएं बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली और बलिया के लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 3/4 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, देह व्यापार का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जो बाहरी जनपदों तक फैला हुआ था। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। मुरादाबाद पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : मायावती ने लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सरकार काे घेरा

वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी, भारत ने दिया फॉलोऑन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें