
Moradabad : पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बर्तन बाजार में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों ने 21 किलो लड्डुओं का वितरण कर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता, सचिव सुनील अग्रवाल, टोनी सहगल, हिमांशु अग्रवाल, सुप्रीत खन्ना, मोंटू दिवाकर, राजेश शर्मा कुन्नू, पंकज नागपाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और व्यापार हितों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।













