मुंबई में मानसून बेईमान! देर रात जमकर बरसे मेघ, रेलवे ट्रैक बना स्वीमिंग पूल

मुंबई। देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में मानसून ज्यादा ही बेईमान हो गया है। मुंबई में देर रात आसमानी बारिश कहर बनकर बरसी। वर्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है।

महाराष्ट्र में इस बार मानसून जल्दी पहुंच गया है, और मई महीने में ही बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति डूब गया है।

वहीं, दिल्ली में मौसम सुहाना रहने की संभावना है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है, साथ ही तेज हवाओं के साथ तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उमस भी बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव की संभावना है। पश्चिमी यूपी में लू की स्थिति बनी रह सकती है, जहां अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान आने का भी अनुमान है। पूर्वी यूपी में भी हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, साथ ही धूल भरी आंधी की आशंका है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक के लिए बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर में इन मौसमीय बदलावों के कारण जनता को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े : भारत-पाक के तनाव का जिम्मेदार है ये देश? जयशंकर ने बताया सच

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

यूपी में मनरेगा कार्यों में धांधली पर नपेंगे ADO राजस्थान से गुवाहाटी भेजा गया धनिया से भरा ट्रक गाजियाबाद में गायब शशि थरुर के नेतृत्व मे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गुयाना आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी भारत के दौरे पर पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्री