मोहाली-चंडीगढ़ सीमा सील, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने के लिए लगाए बैरिकेड

मोहाली (पंजाब)  : हरियाणा-पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन का दौर जारी है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीयू बचाओ मोर्चा द्वारा सीनेट चुनाव की घोषणा की मांग को लेकर कैंपस बंद का आह्वान किया गया। वहीं सेक्टर-43बी में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई।

दूसरी ओर, चंडीगढ़ से सटे मोहाली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता चंडीगढ़ की ओर कूच करने लगे, लेकिन पुलिस ने फेज-2 क्षेत्र में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश भी की गई।

पंजाब के विभिन्न जिलों से आए युवा कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर हाउस की ओर मार्च करने की घोषणा की थी। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें