
Mumbai News : मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने एक राजस्थानी व्यापारी के व्हाट्सएप स्टेटस को मराठी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक मानते हुए उसकी मारपीट कर दी। इस घटना में उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर मजबूर किया गया।
मनसे के कार्यकर्ताओं ने उसे सड़क पर घुमाया और अंततः पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर चल रहे तकरार के बीच हुई है।
राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस एक बार फिर विवादों में घिरी है, और इस बार उसका कार्यकर्ता एक राजस्थानी व्यक्ति की व्हाट्सएप स्टेटस के कारण उसकी पिटाई कर दी।
यह मामला मुंबई के विक्रोली इलाके का है, जहां एक राजस्थानी दुकानदार के व्हाट्सएप स्टेटस को मराठी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक मानते हुए मनसे के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की और उसे सड़क पर घुमाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर मजबूर किया।
मनसे के कार्यकर्ताओं ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसे सड़क पर निकालकर उसकी परेड भी कराई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि दुकानदार ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया था।