Mirzapur : जब-जब देश पर आपदा- संकट आयी, स्वयंसेवकों ने उससे निबटने अपना तन-मन-धन समर्पित किया – मुरली पाल

  • संघ के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

Ahraura, Mirzapur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को अहरौरा नगर के पट्टीकला में स्थित एक विद्यालय परिसर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पथ। संचलन में भारी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भारी संख्या मे शामिल हुए। पथ संचलन के पूर्व संघ के काशी प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने देश और समाज की वर्तमान स्थिति-परिस्थिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका से परिचित कराया। उन्होंने कहाकि जब हमारा परिवार सुरक्षित बचेगा, तभी समाज बच सकता है। इसलिए अपने परिवार का स्वयं मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। कहीं हमारे परिवार पर पाश्चात्य संस्कृति का आगमन तो नहीं हो गया है।

उन्होंने कहाकि हमको पर्यावरण के अनुरूप ही रहना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय है। हमेशा संघ के लोग देश और समाज और सनातन के लिए अगली पंक्ति में खड़े मिलते हैं। उन्होंने कहाकि जब 1962 में भारत पर चीन का आक्रमण हुआ था। उस समय एक आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने देश सेवा के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। जब-जब देश पर किसी भी प्रकार की आपदा और संकट आया, तब-तब हमेशा संघ के स्वयंसेवकों ने आपदा और संकट से निपटने के लिए अपना तन-मन-धन समर्पित किया है। संबोधन के बाद विद्यालय परिसर से गाजे-बाजे के बीच पुलिस बल की भारी सुरक्षा-व्यवस्था की मुस्तैदी में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला, जो विद्यालय परिसर से निकलकर नगर मे भ्रमण किया। संचलन मार्ग पर स्वयंसेवकों के उपर स्थानीय व्यापारियों एवं महिलाओं की टोली द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई।

इस दौरान जिला प्रचारक आलोक, नगर कार्यवाह अखिलेश, सत्यनारायन, मुकेश, विवेक, संजय, जितेंद्र, लवकुश, कामेश्वर, ईश्वर सहित नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, राम जयश्री अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, कुमार आनंद सैकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें