मीरजापुर : नन्दी ने कहा- ‘हिल्याबाई होल्कर ने कमजोर और निराश्रित के साथ खड़े होने का दिया संदेश’

मीरजापुर। न्याय, समर्पण और सेवा की प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक ‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत घंटाघर मैदान में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मंत्री नन्दी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर नारीशक्ति की सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। आज से 300 वर्ष पहले, जबकि महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में भूमिका निभाने के अवसर बेहद सीमित थे, तब उन्होंने पूरे राज्य की कमान संभाली।

उनकी प्रशासन, नीतियां और दूरदर्शिता अभूतपूर्व थीं। राज्य व्यवस्था के उत्कृष्ट संचालन के कारण ही उन्हें लोकमाता की उपाधि मिली। अपने राज्य के सबसे अंतिम वर्ग, वंचित वर्ग के हितों की चिंता और संरक्षण उनकी जनप्रियता का आधार था। उन्होंने जनजातियों, किसानों और विधवा महिलाओं के पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने हमें संदेश दिया कि जो कमजोर हैं, निराश्रित हैं, उनके साथ खड़ा होना और उन्हें सशक्त बनाना राज्य का नैतिक दायित्व है। उनका मानना था कि प्रजा का सुख ही शासक का सुख है। उनके आदर्श, उनका जीवन, उनकी शासन पद्धति आज भी हम सबके लिए प्रेरक हैं।

भारतीय धर्म, संस्कृति और परम्परा के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। यही कारण है कि आज हम 300 साल बाद भी उनकी पावन स्मृति को आदर सहित प्रणाम कर रहे हैं। मुगल आक्रांताओं द्वारा जिन प्राचीन मंदिरों को नष्ट किया गया, क्षतिग्रस्त किया गया, राजमाता अहिल्याबाई ने उनके पुनरोद्धार का बीड़ा उठाया। पूरे देश में सैंकड़ों मंदिर और तीर्थों के जीर्णोद्धार के माध्यम से उन्होंने सनातन मूल्यों को पुनर्जीवित करने का काम किया। जो राष्ट्र अपने पूर्वजों और उनके योगदान का सम्मान करता है, उस पर कभी संकट नहीं आ सकता

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका परिषद मिर्जापुर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य रीता जायसवाल, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, ब्रह्मकुमारी आश्रम से दीदी बिंदु, सभासद आरपी मोदनवाल, प्रीति यादव, राधिका सोनकर, बबीता मौर्य, शर्मीला साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री, मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, मालती त्रिपाठी, अनीता जोशी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मुरादाबाद : पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान